Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

हम महिला दिवस 8 मार्च को ही क्यों मनाते हैं?

 



International Women's Day: आज का दिन पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2023) के रूप में मनाया जा रहा है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के सम्मान में समर्पित है। यूं तो महिलाओं के योगदान को हर दिन सराहा जाना चाहिए, लेकिन फिर भी उनके योगदान और सम्मान के लिए एक खास दिन निर्धारित किया गया है, वह है 8 मार्च। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन को मनाने की शुरुआत कैसे और किसने की।

हर साल यह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम 'पूर्वाग्रह को तोड़ना' है। हालांकि भारत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम 'एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता' है। 8 मार्च का यह खास दिन महिलाओं के लिए समान अधिकार और सम्मान के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।

क्यों खास है 08 मार्च?

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का विचार एक श्रमिक आंदोलन से उत्पन्न हुआ। साल 1908 में जब न्यूयॉर्क शहर में 15,000 महिलाओं ने एक रैली निकाली थी, जिसमें काम के घंटे कम करने, काम के हिसाब से वेतन और वोट देने के अधिकार की मांग की गई थी. इस घटना के ठीक एक साल बाद अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया।

वर्ष 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटजरलैंड में पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। महिला दिवस को आधिकारिक मान्यता 1975 में दी गई जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे एक विशेष थीम के साथ वार्षिक रूप से मनाना शुरू किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पहली थीम थी 'अतीत का जश्न, भविष्य की योजना'।

इस दिन को मनाने का उद्देश्य।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य महिलाओं को वे सभी अधिकार प्रदान करना है जो एक सामान्य नागरिक को मिलते हैं। इनके पीछे भेदभाव सबसे बड़ा कारण है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ